SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: यूपी:
Meta Description: यूपी: News: यूपी: लखनऊ सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में घना कोहरा, इन जिलों में बारिश के लिए जारी हुआ अलर्ट; गिरेंगे ओले भी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: यूपी:-up-dense-fog-covers-large-parts-of-the-state-including-lucknow-rain-alert-issued-for-these-districts-hail-2026-02-04
यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट
यूपी:: राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं, जिससे ठंडक बढ़ गई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
सवेरा होते ही अंधेरा सा छाया, गरज-चमक के साथ हुई बारिश
यूपी:: घटना का पूरा विवरण
राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। सवेरा होने के बाद सुबह नौ बजे घने बादलों ने कुछ इस तरह घेरा कि दिन में रात का अहसास होने लगा। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे लोग जहां-तहां रुकने के लिए मजबूर हो गए। लोगों ने बारिश से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों की शेड का सहारा लिया। स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोगों को परेशानी भी हुए। बहुत से लोग छाता या रेनकोट न होने के कारण भीग भी गए। सड़क किनारे पटरियों की तरफ जलभराव भी हो गया।
बीकेटी में छोटे ओले गिरने की सूचना भी मिली। हालांकि, ओले गिरने की पुष्टि नहीं हो सकी। लखनऊ में शाम तक 7 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान पर पारा करीब 6 डिग्री लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होगा।
इसके बाद राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिल सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के संकेत भी हैं जिससे रात की ठंड में कुछ इजाफा होगा। दिन में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.3 डिग्री की कमी के साथ 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

