UP Board News :कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी 8033 परीक्षा केंद्रों की निगरानी, 40 कर्मचारी तैनात

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
UP Board News :कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी 8033 परीक्षा केंद्रों की निगरानी, 40 कर्मचारी तैनात: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP Board

Meta Description: UP Board News: UP Board News :कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी 8033 परीक्षा केंद्रों की निगरानी, 40 कर्मचारी तैनात – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up board-up-board-news-8033-examination-centres-will-be-monitored-from-the-command-and-control-centre-2026-02-04

UP Board: मुख्य समाचार और अपडेट

UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, शुचिता पूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। केंद्र पर 40 कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

8033 परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर में रिकॉर्ड डाटा को ऑनलाइन लिंक कर केंद्रों व स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। प्रयागराज सहित पूर्व में चिह्नित 18 संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर के आईपी एड्रेस और क्लाउड आईडी को विशेष सॉफ्टवेयर पर अपलोड कराने के लिए एक फरवरी से कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न मंडलों में निगरानी के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, बस्ती, कानपुर, झांसी, अयोध्या, चित्रकूट, मिर्जापुर, गोरखपुर, देवीपाटन और आजमगढ़ मंडलों में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ मंडलों में तीन-तीन कर्मचारियों को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कार्यों की निगरानी के लिए अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र कुमार को नोडल अधिकारी, उप सचिव डॉ.देवब्रत सिंह को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उप सचिव स्तर के 12 से अधिक अधिकारियों को मंडलवार पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.