Assam CM: ‘जांच में एक फीसदी ही सच आया सामने’, गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच पर क्या बोले सीएम हिमंत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Assam CM: 'जांच में एक फीसदी ही सच आया सामने', गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच पर क्या बोले सीएम हिमंत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Assam

Meta Description: Assam News: Assam CM: ‘जांच में एक फीसदी ही सच आया सामने’, गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच पर क्या बोले सीएम हिमंत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: what-did-assam-cm-himanta-say-about-investigation-into-gaurav-gogois-pakistan-connection-2026-02-04

Assam: मुख्य समाचार और अपडेट

Assam: मुख्यमंत्री ने शिवसागर में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि असम पुलिस की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी की जांच बेहद संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि इस जांच को केवल राज्य की राजनीति के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उनके मुताबिक यह एक वैश्विक स्तर की साजिश से जुड़ा मामला है, जिसका मकसद भारत को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।सरमा ने साफ कहा कि एसआईटी की जांच किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं थी। उन्होंने कहा कि कई लोग इस पूरे मामले में शामिल बताए जा रहे हैं। उनके मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भी भारत को कमजोर करने की साजिशें रची जाती हैं। असम पुलिस ने इस दिशा में शुरुआती जांच की है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक सबूत, भारत सरकार का डाटा और इंटरपोल का सहयोग नहीं मिल पाने के कारण जांच अभी सीमित दायरे में ही हो सकी है।मामला उस जांच से जुड़ा है जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारत के आंतरिक मामलों में कथित दखल की जांच की गई। आरोप है कि उसके संबंध गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने पहले भी दावा किया था कि गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि कोलबर्न से पूछताछ की गई और 22 से 25 अन्य लोगों से भी सवाल जवाब हुए।मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य कैबिनेट 7 फरवरी को इस जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई को लेकर औपचारिक फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसआईटी जांच के कुछ हिस्से सार्वजनिक किए जाएंगे। सरमा के मुताबिक यह सिर्फ शुरुआत होगी। अगर भारत सरकार गहराई से जांच करे तो देश को कमजोर करने की बड़ी साजिश सामने आ सकती है।दूसरी ओर गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इन दावों को बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया। गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आरोप राजनीतिक मकसद से लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव और तेज हो गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.