लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: लखीमपुर

Meta Description: लखीमपुर News: लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दंपती समेत तीन की मौत, तीन लोग घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: लखीमपुर-three-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-lakhimpur-kheri-2026-02-05

लखीमपुर: मुख्य समाचार और अपडेट

लखीमपुर खीरी में गोला-लखीमपुर हाईवे पर चंडाली पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में झपकी आने से एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक के साथ उनकी बहन और बहनोई की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बच्ची व युवक को हल्की चोटें आई हैं।

हादसे में बचे रिश्तेदार प्रवेश सिंह सिंह निवासी गरेठी महसी बहराइच ने बताया कि मुकेश सिंह (25 वर्ष) और संतोष सिंह (30 वर्ष) पुत्रगण रमेश सिंह अपने बहनोई सुनील सिंह (30) , बहन सुधा सिंह (27) और उनकी पुत्री मानवी (2) के साथ दिल्ली राजौरी गार्डन से अपने गांव धर्म कुंडा, बहराइच जा रहे थे। वहां मुकेश और संतोष की बहन की 18 फरवरी को शादी है। बृहस्पतिवार को ही बहन का तिलक जाना था। कार को संतोष चला रहे थे। यह सभी लोग दिल्ली में डेकोरेशन का काम करते थे। रास्ते में उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई।हादसे में कार चालक संतोष, उनके बहनोई सुनील और बहन सुधा की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को एंबुलेंस से गोला सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रवेश सिंह और मानवी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।प्रवेश सिंह ने बताया कि वे लोग कार में सो रहे थे। सुबह के वक्त घना कोहरा था, इसलिए पता ही नहीं मिला कि हादसा कैसे हुआ है। इतना बताने के साथ प्रवेश सिंह फफककर रो पड़े। सीएचसी पर एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद, सीओ रमेश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने परिजनों और रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.