SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: लखीमपुर
Meta Description: UP: लखीमपुर News: UP: लखीमपुर खीरी में युवक ने जहर खाकर दी जान, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत कुछ लोगों पर प्रताड़ना का आरोप – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: लखीमपुर-in-the-video-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167704-2026-02-06
UP: लखीमपुर: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: लखीमपुर: सुमित ने जहर खाने के बाद मैलानी थाना क्षेत्र की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) के कर्मियों को फोन पर सूचना दी और मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने आखिरी लोकेशन पता कर सुमित को ढूंढा तो वह कुकरा के पास बाग में बेहोश मिला। मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य सुमित को बांकेगंज सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इन लोगों पर लगाए आरोप वीडियो में सुमित ने संजय शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, आदर्श अवस्थी, टीटू, राधेश्ययाम, विनोद गुप्ता, ललतू, सत्येंद्र यादव के नाम लेते हुए उन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि विनोद का कुछ सामान उसके पास गिरवी रखा था, जिसे ये सभी लोग बिना पैसे के उससे लेना चाहते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। वीडियो में जिन संजय शुक्ला का नाम लिया गया है, वह भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष चारू शुक्ला के पति बताए गए हैं। सतेंद्र यादव सभासद, आदर्श रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी और अश्वनी सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं। संजय शुक्ला ने इस मामले में फिलहाल मीडिया से बात करने से मना कर दिया।
UP: लखीमपुर: घटना का पूरा विवरण
बाइक एजेंसी पर काम करता था सुमित
प्रताड़ना से तंग आने के बाद जहर खाकर जान देने वाला भीरा का निवासी सुमित अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से जहां परिवार का सहारा छिन गया है, वहीं पत्नी बदहवास हो गई है। पुलिस के अनुसार सुमित एक मोटरसाइकिल एजेंसी पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और एक एक छोटा भाई हैं।
पत्नी प्रियंका पति के शव को देखकर बदहवास हो गई। वह बार-बार यही कह रही थी कि कोई सुमित को उठा दे, वह दोपहर से फोन नहीं उठा रहे थे। पुलिस से प्रियंका कहती है कि आप लोग ही एक बार उन्हें उठा दो वह आपकी बात मानेंगे। प्रियंका की हालत देखकर परिजन उसे समझाने का प्रयास करते हैं, पर वह बार-बार अपने पति को उठाने की बात कहती रही।
सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुमित मैलानी कैसे पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो बनाने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

