मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: मणिपुर

Meta Description: मणिपुर News: मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: मणिपुर-tribal-groups-clash-in-manipur-s-ukhrul-district-prohibitory-orders-clamped-2026-02-08

मणिपुर: मुख्य समाचार और अपडेट

मणिपुर के उखरुल जिले में रविवार शाम दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, लिटन गांव में तांगखुल और कुकी समुदायों के सदस्यों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इलाके में कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है, जिससे तनाव और बढ़ गया।

उखरुल के जिला मजिस्ट्रेट आशीष दास द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिटन गांव में शांति भंग होने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा हालात में मानव जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है, इसलिए तत्काल कार्रवाई जरूरी थी।आदेश के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत 8 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे से अगले आदेश तक लिटन गांव में लोगों के अपने घरों से बाहर निकलने और ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी गई है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हालांकि, यह आदेश सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होगा।ये भी पढ़ें:अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तनाव शनिवार रात से ही बना हुआ था। आरोप है कि लिटन गांव में सात से आठ लोगों ने तांगखुल समुदाय के एक सदस्य पर हमला किया था। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष और लिटन सरेखोंग के मुखिया के बीच बातचीत हुई थी और पारंपरिक तरीकों से मामला सुलझाने पर सहमति बनी थी। इसके लिए रविवार को एक बैठक तय की गई थी।हालांकि, पीड़ित का परिवार बैठक में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद पास के सिकिबुंग गांव के कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर लिटन सरेखोंग के मुखिया के आवास पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लिटन पुलिस स्टेशन के पास से गुजरते हुए करीब सात राउंड फायरिंग की।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.