SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Delhi:
Meta Description: Delhi: News: Delhi: स्वदेशी को बढ़ावा देने दिल्ली में जुटेंगे बड़े व्यापारी, केंद्र के इशारे पर शुरू हुई ये पहल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: delhi:-delhi-big-businessmen-will-gather-in-delhi-to-promote-swadeshi-this-initiative-started-at-behest-of-the-ce-2026-02-10
Delhi:: मुख्य समाचार और अपडेट
Delhi:: देश में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश से व्यापारी दिल्ली में जुटेंगे। एक मई से चार मई तक चलने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ नाम के इस कार्यक्रम में पूरे देश में सभी प्रमुख सेक्टर में स्वदेशी को बढ़ावा देने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की जाएगी। व्यापारी संगठन कैट के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीक माध्यमों और ई कॉमर्स के उपयोग के रास्ते भी तलाशे जाएंगे।
भारत और यूरोपीय यूनियन और भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिलने की असीम संभावना है। केंद्र सरकार घरेलू निर्माण क्षेत्र को मजबूत कर इसके माध्यम से व्यापारियों, किसानों और कामगारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश भी कर रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत के व्यापारिक परिदृश्य में ऐतिहासिक और तेज़ परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस समय देश का आंतरिक व्यापार सशक्त हुआ है, और वैश्विक बाज़ार भारतीय उत्पादों के लिए नए-नए अवसर खोल रहा है। ऐसे में इस अवसर का लाभ उठाने के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना चाहिए। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी।व्यापारी संगठन कैट के नेता और भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि यह महोत्सव अत्याधुनिक तकनीक से संचालित होगा। विभिन्न उत्पादों के लिए अलग-अलग पवेलियन होंगे, जिससे व्यापारिक आगंतुकों को नए अवसर तलाशने में सुविधा होगी। डिजिटल कियोस्क, एक विशेष मोबाइल ऐप के ज़रिए एआई असिस्टेंट, प्रगति मैदान का डिजिटल मैप और क्यूआर कोड आधारित प्रवेश व्यवस्था इस महोत्सव को अपनी तरह की अब तक की सबसे आधुनिक और उत्कृष्ट प्रदर्शनी बनाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महोत्सव में केवल भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं का ही प्रदर्शन किया जाएगा, जो स्वदेशी की भावना को नई ऊर्जा देगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

