Aligarh: अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

4 Min Read
Aligarh: अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Aligarh:

Meta Description: Aligarh: News: Aligarh: अस्पताल में भर्ती मरीज को मारी गोली, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: aligarh:-a-young-man-injured-by-a-bullet-died-during-treatment-2026-03-17

Aligarh:: मुख्य समाचार और अपडेट

Aligarh:: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में भर्ती 32 वर्षीय मरीज वेदपाल को 16 मार्च को दो हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर घायल वेदपाल को मरणासन्न अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 17 मार्च को वेदपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

मृतक वेदपाल खैर क्षेत्र के गांव अहरौला के रहने वाले थे। करीब डेढ़ माह पहले मारपीट में उनके सीधे हाथ में चोट लगी थी। चोट सही न होने पर डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर बताते हुए ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 16 मार्च सुबह वेदपाल अपने चचेरे भाई गणेश और एक रिश्तेदार के साथ रेनुका हॉस्पिटल पहुंचे। वहां भर्ती करने के बाद वेदपाल का ऑपरेशन कर दिया गया।रात करीब 10 बजे वेदपाल का चचेरा भाई गणेश कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर जाकर सो गया और रिश्तेदार टहलने के लिए अस्पताल के नीचे चला गया। इसी बीच दो हमलावर वेदपाल के कमरे में पहुंचे और पहुंचते ही सीधे माथे से सटा कर गोली मार दी। कमरे में भर्ती दूसरे मरीज के शोर मचाने और गोली आवाज पर अस्पताल स्टाफ के अलावा डॉ. पराग शेखर भी मौके पर आ गए। उन्होंने हमलावरों का गली के बाहर तक पीछा भी किया। गंभीर घायल वेदपाल को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।16 मार्च देर रात एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सामने आया है कि वेदपाल के मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती से सम्बंध थे। उसके पिता व दो भाई पुलिस में हैं। वह लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे। 3 फरवरी को युवती की शादी तय थी। वहां पहुंच कर वेदपाल ने विवाद किया था। तब उसे पीटा गया। बाद में 15 दिन वह मथुरा जेल भी रहा। उसी पिटाई में इसके चोट आई थी। वहां से छूटकर आने के बाद युवती का परिवार वेदपाल को धमकी दे रहा था। एक बार इसके घर तक वो लोग आए थे। इस बात की रिकार्डिंग भी मोबाइल में मिली हैं, जिसमें युवक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।हालांकि युवती की शादी हो गई। मगर वह लोग खुन्नस पाले थे। आज युवती के एक भाई व उसकी लोकेशन भी घटना के समय अलीगढ़ की आई है। बाइक सीसीटीवी में कैद मिली है। परिवार ने भी युवती परिवार पर आरोप लगाया है। उसी में मामला दर्ज कर एक टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version