...

Aligarh: बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Aligarh: बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Aligarh:

Meta Description: Aligarh: News: Aligarh: बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा, नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: aligarh:-mami-went-with-bhanja-before-son-wedding-2026-02-19

Aligarh:: मुख्य समाचार और अपडेट

Aligarh:: अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अब अतरौली में बेटे की शादी से पहले मामी अपने भांजे के साथ चली गई। पति महिला की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। थाने के भी चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

महिला के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में उसका भांजा रहता है। भांजा अकसर घर आता-जाता था। 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका भांजा विक्रम मिल गया। वह बहला-फुसलाकर अपनी मामी को अपने साथ ले गया। तभी से वह रिश्तेदारों से संपर्क कर महिला की तलाश में लगा रहा, लेकिन कोई पता नहीं चला। पति का आरोप है कि पूछने पर दूसरा पक्ष उसे उल्टा धमकाने लगे। उसने थाने में शिकायत की। 8 फरवरी को पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली।पति ने बताया कि 8 मार्च को उसके बेटे की शादी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। बेटे की शादी के लिए उसकी ननिहाल वालों ने मंगलसूत्र, चैन, पायजेव, अंगूठी आदि जेवर भी खरीदे थे। महिला उन जेवरों सहित एक लाख रुपये नकद मायके से लेकर आ रही थी। आरोप है कि इन सभी सामान सहित भांजा मामी को ले गया है। इस मामले में विक्रम, केहरी, सुनीता, रूपकला, अजय, रेखा, मूलचंद, सेंकी, पप्पू को नामजद किया गया है। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि मोबाइल नंबर आदि सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।अलीगढ़ के दादों थाने के दामाद की मडराक थाना अंतर्गत शादी तय हुई। शादी से पहले होने वाली सास अपने होने वाले दामाद के साथ चली गई। वहां से सास-दामाद वापस लौटे तो पुलिस ने सास को दामाद के सुपुर्द कर दिया। 10 माह बाद दामाद ने आरोप लगाए कि अब सास अपने बहनोई के साथ चली गई। अभी तक सास-दामाद का मामला चर्चा में है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.