Aligarh Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की मौत, साथी घायल

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Aligarh Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की मौत, साथी घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Aligarh

Meta Description: Aligarh News: Aligarh Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की मौत, साथी घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: aligarh-two-students-returning-after-high-school-examination-died-in-an-accident-2026-02-27

Aligarh: मुख्य समाचार और अपडेट

Aligarh: अतरौली के मैंमड़ी में 27 फरवरी को पूर्वाह्न करीब 11.30 हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो बाइक सवार छात्रों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनका एक साथी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। मरने वाले छात्रों की पहचान गोपाल (15) और अरविंद (14) के रूप में हुई है। दोनों गांव आलमपुर कायस्थान के रहने वाले थे। इनका साथी सतेंद्र (15) का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार तीनों रायपुर मुजफ्ता के एसीएन इंटर कॉलेज में पढ़ रहे थे और हादसे के वक्त मैंमड़ी के केएल इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की गणित विषय की परीक्षा देकर लौट रहे थे। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। जब ये मैंमड़ी तभी ईंटों से लदी टैक्टर-टॉली को ओवरटेक करते समय साइकिल वाले से टकरा गए और तीनों की बाइक अनियंत्रित हो गई।बाइक सहित तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने इन्हें कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन उन्हें अतरौली सीएचसी भेजा। वहां से इनकी गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।इस दौरान गोपाल और अरविंद की मौत हो गई। गोपाल दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। अरविंद चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पूर्व जिपं सदस्य रूप सिंह पहलवान समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी और वाहन चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.