SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Amroha:
Meta Description: Amroha: News: Amroha: सड़क हादसों में मासूम और कारोबारी की माैत, ईद की खुशियां मातम में बदलीं, दोनों परिवारों में कोहराम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: amroha:-amroha-child-and-businessman-killed-in-road-accidents-eid-festivities-turn-into-mourning-2026-03-23
Amroha:: मुख्य समाचार और अपडेट
Amroha:: मौसी के घर ईद मनाने आई मासूम को कार ने रौंदा, मौत
गजरौला में पिता के साथ गांव घासीपुरा में मौसी के घर ईद मनाने आई छह साल की मासूम को तेज रफ्तार कार चालक ने रौंद दिया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ निवासी बाबर खां ईद के दूसरे दिन रविवार को पास के गांव घासीपुरा निवासी साढ़ू के घर ईद मनाने के लिए गए थे। साथ में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही छह साल की बेटी मायरा भी थी। बताया जा रहा है कि घासीपुरा पहुंचने पर मायरा मौसी के घर जाने की खुशी में सड़क की ओर बढ़ी तो इसी दौरान तेज रफ्तार चालक ने मायरा को टक्कर मार दी।
हादसे में मायरा गंभीर रूप से घायल हो गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

