SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Asaduddin
Meta Description: Asaduddin News: Asaduddin Owaisi: युवा भारत पर ओवैसी का वार, प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- 60% युवाओं को नौकरी और हुनर कब मिलेगा? – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: asaduddin-owaisi-questions-pm-modi-on-jobs-and-skills-for-india-young-population-2026-02-06
Asaduddin: मुख्य समाचार और अपडेट
Asaduddin: तेलंगाना के निजामाबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि दुनिया की आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि भारत की आबादी युवा है, लेकिन असली सवाल यह है कि इस युवा आबादी के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है।
#WATCH | Nizamabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, “…I was listening to PM Modi’s speech in the Rajya Sabha. He said that, across the world, populations are ageing, while our country’s population is young. I wish someone had stood up and asked the Prime Minister… pic.twitter.com/WJOJZH8PrK — ANI (@ANI) February 6, 2026
ओवैसी ने कहा “मैं प्रधानमंत्री का भाषण सुन रहा था। उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी आबादी 40 साल से कम उम्र की है। काश कोई उनसे पूछता कि इन युवाओं के लिए कितनी नौकरियां पैदा की गईं? इन्हें कौन से कौशल सिखाए गए, ताकि ये अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें?”उन्होंने आगे कहा कि देश में मुस्लिम आबादी को लेकर डर फैलाया जाता रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि भारत में मुस्लिम आबादी कभी भी हिंदू आबादी से ज्यादा नहीं होने वाली। ओवैसी के मुताबिक, अब सत्ताधारी दल और उससे जुड़े संगठन यह समझने लगे हैं कि 20-30 साल बाद भारत भी बुजुर्ग होती आबादी की चुनौती का सामना करेगा। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि सिर्फ युवा आबादी होना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि उन्हें रोजगार, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण दिया जाए।आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा “अब मोहन भागवत लोगों से तीन बच्चे पैदा करने की बात कर रहे हैं, हालांकि वे खुद ऐसा नहीं कर रहे हैं, वो अलग बात है।” उन्होंने कहा कि पहले यही लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की बात करते थे और अल्पसंख्यकों की आलोचना करते थे, लेकिन अब उन्हें एहसास हो रहा है कि जब किसी देश की आबादी बूढ़ी होने लगती है, तो उसका असर अर्थव्यवस्था और समाज पर कितना गहरा पड़ता है।गौरतलब है कि ओवैसी का यह बयान तेलंगाना में होने वाले नगर पालिका चुनावों से ठीक पहले आया है। राज्य में 11 फरवरी को मतदान होगा और 13 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। यह चुनाव 116 नगर पालिकाओं और सात निगमों के लिए हो रहे हैं। इसके लिए 27 जनवरी से 30 जनवरी तक नामांकन स्वीकार किए गए।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
