SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Assam
Meta Description: Assam News: Assam Assembly Elections: विरासत से नहीं, सरोकारों से उठी सियासत की नई लहर; असम चुनाव में जेन जी का उभार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: assam-assembly-elections-2026-new-wave-of-politics-rise-gen-z-rahul-kshetri-gyanashree-bora-rupali-langthasa-2026-03-25
Assam: मुख्य समाचार और अपडेट
Assam: राजनीति अब विरासत से निकलकर योग्यता, शिक्षा और जमीनी जुड़ाव की ओर बढ़ती दिख रही है। ये नए चेहरा सियासी परिवार से नहीं हैं, न किसी बड़े नेता के बेटे-बेटियां हैं, न पारंपरिक सत्ता ढांचे का हिस्सा। वे छात्र आंदोलनों, सामाजिक काम और पेशेवर अनुभव के दम पर यहां तक पहुंचे हैं। ऐसे चेहरे सिर्फ नारों से नहीं, अनुभव और तैयारी के साथ राजनीति में आ रहे हैं। बदलाव सिर्फ उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि सोच का भी है, जहां पार्टियां अब जीत के लिए नए चेहरों और नई ऊर्जा पर दांव लगा रही हैं।राइजोर दल से मार्गेरिटी से प्रत्याशी राहुल छेत्री साधारण चाय बागान पृष्ठभूमि से छात्र आंदोलनों के जरिये यहां तक पहुंचे हैं। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से पढ़े राहुल बेरोजगारी, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को चुनावी बहस के केंद्र में ला रहे हैं।जुबैर अनाम मजूमदार अल्गापुर-कटलीछेरा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जुबैर मुखर और आक्रामक युवा नेता के रूप में उभरे हैं। संगठन, डिजिटल पहुंच और विरोध की राजनीति, तीनों में उनकी सक्रियता दिखती है।राइजोर दल ने मरियानी से डॉ. ज्ञानश्री बोरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वह सुरक्षित कॅरिअर छोड़कर राजनीति में उतरी हैं। रसायनशास्त्र में पीएचडी करने वाली ज्ञानश्री कॉलेज की नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरने से पहले एंटी-सीएए आंदोलन का सक्रिय चेहरा रही हैं। बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाएं व महिलाओं की भागीदारी उनके प्रमुख मुद्दे हैं।बीएचयू से पढ़ाई के बाद जिला स्वायत्त परिषद में सक्रिय रहीं रुपाली लांगथासा (36 वर्ष) आदिवासी समाज की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका फोकस क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक पहचान के संतुलन पर है। भाजपा ने रुपाली को हाफलांग से उतारा है।असम जातीय परिषद के टिकट पर सेंट्रल गुवाहाटी से उम्मीदवार कुनकी चौधरी वैश्विक अनुभव और स्थानीय मुद्दों के साथ आगे बढ़ रहीं हैं। लंदन से मास्टर्स करने वाली कुनकी कॉरपोरेट कॅरिअर छोड़ राजनीति में आई हैं। शिक्षा और कौशल विकास पर काफी काम किया है।भाजपा ने पवित्र राभा को गोलपाड़ा वेस्ट से प्रत्याशी बनाया है। छात्र राजनीति से शुरुआत कर युवा मोर्चा तक पहुंचे पवित्र राभा ने संगठन के जरिए अपनी पहचान बनाई। उनका एजेंडा स्थानीय विकास व रोजगार पर केंद्रित है।डेविड टी. फुकन को कांग्रेस ने तिनसुकिया से प्रत्याशी बनाया है। प्रबंधन की पढ़ाई के बाद सामाजिक कार्यों से जुड़े फुकन औद्योगिक और चाय बागान की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार व इंफ्रास्ट्रक्चर को एजेंडा बना रहे हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

