SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Assam
Meta Description: Assam News: Assam Elections 2026 Voting: असम में बंपर वोटिंग के बाद CM हिमंत बिस्वा से अमर उजाला की विशेष बातचीत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: assam-elections-2026-voting-amar-ujala-s-special-conversation-with-cm-himanta-biswa-after-bumper-voting-in-as-2026-04-10
Assam: मुख्य समाचार और अपडेट
Assam: असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने पर कहा, “जो बांग्लादेशी मूल का जो मुसलमान समाज है, उनका 95 से 96 प्रतिशत वोट प्रतिशत हुआ करता था लेकिन बाकि जो असमिया समाज है, वहां पर 75-76% तक का वोट प्रतिशत होता था। इस बार दोनों समाज के बीच प्रतियोगिता रही और मुझे लगता है कि लगभग पोलिंग प्रतिशत 86-87% तक होगा.पारंपरिक तौर पर जो समाज सक्रिय मतदान करता है उन्होंने तो ज्यादा मतदान किया ही है लेकिन जिस समाज में पारंपरिक तौर पर अधिक मतदान नहीं होता है, उस समाज ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है.चुनाव के परिणाम के बारे में बहुत पहले बात करना ठीक नहीं है लेकिन भाजपा का गठबंधन NDA यदि ट्रिपल डिजिट तक पहुंच जाता है तो भी कोई अचंभे की बात नहीं होगी
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने पर कहा, “मेरा जो प्रारंभिक आकलन है उसके अनुसार दो मुस्लिम बहुल सीटों पर हमारा गठबंधन दल AGP जीत चुका है। भाजपा ने भी एक मुस्लिम बहुल सीट पर बहुत ही कांटे की टक्कर दी है। उस पर हम जीत भी सकते हैं और कुछ हजार वोटों के अंतर पर हार भी सकते हैं। कुल मिलाकर महिलाओं और युवाओं ने असम की अस्मिता के लिए वोट दिया है, घुसपैठियों के खिलाफ वोट दिया है और असम की संस्कृति को बचाकर रखने के लिए इस बार लोगों ने मतदान किया है
असम विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक करीब 84.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो 2021 के 82.04 प्रतिशत से ज्यादा है। इस बार मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य के 35 जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम तक चला।
इस चुनाव में कुल 126 सीटों पर मतदान हुआ, जहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी के लिए जोर लगा रही है। आंकड़ों के मुताबिक दलगांव में सबसे ज्यादा 94.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अमरी में सबसे कम 70.40 प्रतिशत वोट पड़े। राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
