Baghpat: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से किसान हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बिलखती रह गई पत्नी व तीन बच्चे

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Baghpat: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से किसान हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बिलखती रह गई पत्नी व तीन बच्चे: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Baghpat:

Meta Description: Baghpat: News: Baghpat: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से किसान हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बिलखती रह गई पत्नी व तीन बच्चे – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: baghpat:-baghpat-farmer-dies-due-to-spraying-pesticide-in-the-field-wife-and-three-children-left-crying-2026-02-18

Baghpat:: मुख्य समाचार और अपडेट

Baghpat:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

रमाला स्थित कासिमपुर खेडी गांव के जंगल में मंगलवार को गाजर की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान सचिन (42) की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने बराल के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर उपचार के दौरान किसान सचिन की मौत हो गई।

कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके बेटे सचिन ने अपने खेत में गाजर, चुकंदर समेत अन्य सब्जियां उगा रखी हैं। मंगलवार को सचिन गाजर की फसल में मशीन से कीटनाशक स्प्रे कर रहा था, तभी उसकी हालत बिगड़ी और वह उल्टियां करते हुए बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने घर आकर सचिन की हालत बिगड़ने के बारे में बताया।

खेत पर पहुंचे परिवार वाले सचिन को उठाकर बराल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद से मेरठ के निजी अस्पताल में सचिन का उपचार चल रहा था, जहां बुधवार दोपहर सचिन की मौत हो गई। सचिन के परिवार में पत्नी शालू, दो बेटियां और एक बेटा है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव करते समय हालत बिगड़ने पर मौत हुई है।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.