SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Banda:
Meta Description: Banda: News: Banda: पिता ने की डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, शव यमुना में फेंका, ऐसे खुला राज – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: banda:-banda-father-brutally-murders-his-one-and-a-half-year-old-only-son-throws-body-into-yamuna-river-2026-01-09
Banda:: मुख्य समाचार और अपडेट
Banda:: यह घटना पांच जनवरी की रात को हुई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र, अपनी पत्नी शारदा से मिलने ससुराल आया था। देर रात, जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब राजेंद्र चुपके से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे कार्तिक को उठाकर घर से बाहर ले गया। घर से करीब 150 मीटर दूर यमुना नदी के किनारे पहुंचकर, उसने बेरहमी से बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद मासूम के शव को एक नाव में रखा और यमुना नदी की बीच धारा में फेंककर फरार हो गया।अगली सुबह जब शारदा की नींद खुली तो उसने अपने पति और बेटे को घर पर नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई। मासूम के नाना रामसफल, मामा दिलीप और अन्य ग्रामीणों ने तीन दिनों तक यमुना नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की। ससुरालीजन राजेंद्र के घर भी पहुंचे लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। शुक्रवार को जब राजेंद्र के अपने गांव पहुंचने की सूचना मिली, तो ससुरालीजन उससे मिलने पहुंचे और पूछताछ शुरू की। बढ़ते दबाव के चलते राजेंद्र ने बेटे की हत्या की कबूली।राजेंद्र के साले दिलीप ने पैलानी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने पहुंचाया। साले ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर कहता रहता था कि वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। इसी डर से शारदा पिछले डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

