Banda: पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमला, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी

2 Min Read
Banda: पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमला, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Banda:

Meta Description: Banda: News: Banda: पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमला, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: banda:-banda-power-corporation-team-attacked-german-shepherd-dog-also-released-2026-02-12

Banda:: मुख्य समाचार और अपडेट

Banda:: वसूली और बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करने गई पावर कारपोरेशन की टीम पर प्रधान व उनके समर्थकों ने हमला कर घेरकर पीटा। हमलावरों ने बिजली कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ दिया। बिजली विभाग के पांच कर्मचारी मारपीट और कुत्ते के काटने से घायल हो गए। संविदा कर्मी की तहरीर पर कमासिन थाने में प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बिजली उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने कमासिन थाने में दी तहरीर में बताया कि अवर अभियंता कमासिन के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत बुधवार को बंथरी गांव के जमरेही नाथ में शिविर लगाकर ओटीएस पंजीकरण, राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई कर रही थी। कार्य समाप्त कर टीम वापस लौट रही थी, तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला अपने समर्थकों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचकर टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में संविदा कर्मी कल्लू, रामचरण, दिनेश, मिठाई लाल और बच्छराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बिजली कर्मचारियों की जान बचाई।आरोप है कि उनके ऊपर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ दिया। थाना इंस्पेक्टर कमासिन भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान सोमनाथ शुक्ला, रामप्रकाश यादव, दयाराम यादव व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version