SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bareilly
Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: पीलीभीत बाइपास को 10 लेन का मॉडल रोड बनाएगा बीडीए, बैरियर दो से काम शुरू; जाम से मिलेगी निजात – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bareilly-bda-will-develop-the-pilibhit-bypass-into-a-10-lane-model-road-2026-01-24
Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट
Bareilly: बरेली में सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक बीडीए 130 करोड़ रुपये की लागत से 10 लेन चौड़ी सड़क बनाएगा। बैरियर दो से इसकी शुरुआत हो गई है। इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। रोड के चौड़ीकरण के बाद यात्रा और सुगम होगी। शहरवासियों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। लोग 10 मिनट में शहर से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। पहले इस रोड को आठ लेन चौड़ा बनाने का निर्णय हुआ था।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुताबिक, सेटेलाइट से बड़ा बाइपास तक 10 लेन की सड़क बनाई जाएगी। दोनों ओर पांच-पांच लेन की सड़क होगी। इसके अलावा दोनों ओर सर्विस लेन भी बनाई जाएंगी। सेटेलाइट से एयरपोर्ट की दूरी करीब 10 और बड़ा बाइपास की दूरी 12 किलोमीटर है। बीडीए का दावा है कि सड़क बनने के बाद शहरवासी यह दूरी महज 10 मिनट में तय कर सकेंगे।सड़क के दोनों तरफ सीसी इंटरलॉकिंग और आरसीसी ड्रेन का निर्माण भी होना है। इसी ड्रेन में बिजली और संचार सेवाओं से संबंधित केबल पड़ेंगे। प्रमुख चौराहों पर अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा। सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय ट्रैफिक बाधित न हो।बीडीए सेटेलाइट से बैरियर टू तक जल्द ही टेंडर प्रकिया पूरी करने वाला है। कार्यादेश के बाद जल्द ही काम शुरू होगा। सेटेलाइट बस अड्डे से बैरियर दो तक सड़क संकरी होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क का चौड़ीकरण शुरू कराने से पहले इसके दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

