SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Bijnor:
Meta Description: Bijnor: News: Bijnor: सोना है महंगा, भाई की शादी के लिए जेठानी के जेवर किए चोरी, गले पर चोट का निशान बना मचा दिया लूट का शोर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bijnor:-bijnor-gold-is-expensive-stole-sister-in-law-s-jewelery-for-brother-s-wedding-made-a-mark-on-the-neck-2026-02-11
Bijnor:: मुख्य समाचार और अपडेट
Bijnor:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
मंडोरा जट गांव में योगेंद्र सिंह के घर लूट की कहानी झूठी निकली। दरअसल इनकी पुत्रवधू शिवानी ने अपनी जेठानी के आभूषण चोरी करने के बाद भाई के हवाले कर दिए, जबकि गर्दन पर चाकू रखकर लूटने का शोर मचा दिया था। पुलिस ने महिला को उसके भाई और मां समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 14 तौला सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।
Bijnor:: घटना का पूरा विवरण
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 7 फरवरी को मंडोरा जट निवासी योगेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक युवती समेत दो बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू शिवानी पत्नी के गले पर चाकू रख दिया, जिन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर सोना चांदी के आभूषण लूट लिए।
बताया कि शिवानी ने पुलिस को दिए शुरुआती बयान में उसका और उसकी जेठानी का 25 तौला सोना लूट ले जाने की बात कही थी। शाम ढलने तक दूसरे बयान में खुद के जेवर सुरक्षित होने और केवल जेठानी के ही लूट लिए जाने की बात कही। पुलिस को बयान में विरोधाभास और घर में किसी का आना जाना पुख्ता नहीं हो पाया था।
इसके बाद पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया, उससे पहले ही शिवानी ने अपनी जेठानी के जेवर अलमारी से निकालकर अपने भाई गोलू उर्फ पंकज निवासी बिसाठ के हवाले कर दिए थे। साथ ही ट्रैक्टर के गुल्ले से अलमारी के ताले तोड़ दिए थे। अब पुलिस ने शिवानी पत्नी अमित, उसकी मां संजो देवी और भाई पंकज को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
Bijnor:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
पंकज उर्फ गोलू अपनी बहन से आभूषण लेकर अपने गांव आया, जिसने अपने गन्ने के खेत में आभूषण गाड़ दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही खेत से आभूषण बरामद किए हैं। यह भी सामने आया कि जिस दिन लूट का शोर मचाया था, उस दिन भी गोलू उस वक्त बहन की ससुराल पहुंचा था, जब काफी भीड़ एकत्र हो गई थी। ताकि किसी को शक भी ना हो।
भाई की शादी में इस्तेमाल करने के लिए दिए थे आभूषण
पुलिस की जांच में सामने आया कि साजिश में शिवानी की मां भी शामिल थी, शिवानी के मायके में उसके भाई पंकज की शादी को लेकर बात चल रही थी। मगर सोना महंगा होने और शादी के लिए पहले से ही आभूषणों का इंतजाम करने की खातिर यह कदम उठाया गया।
मध्यप्रदेश में रहती है जेठानी, कश्मीर में जेठ
योगेंद्र सिंह का बड़ा बेटा सुमित आर्मी में है, जिसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में चल रही है, जबकि सुमित की पत्नी मध्य प्रदेश में रहती है। सुमित की पत्नी के आभूषण गांव में ही रखे हुए थे। योगेंद्र के छोटे बेटे अमित की पत्नी शिवानी को अपनी जेठानी के जेवर रखे होने की बात पता थी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

