Bijnor: टेलीग्राम पर मिला टास्क, अबूजर ने लगा दी निमिष की गाड़ी में आग, पाक कनेक्शन की आशंका; अबूबकर की तलाश

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Bijnor: टेलीग्राम पर मिला टास्क, अबूजर ने लगा दी निमिष की गाड़ी में आग, पाक कनेक्शन की आशंका; अबूबकर की तलाश: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Bijnor:

Meta Description: Bijnor: News: Bijnor: टेलीग्राम पर मिला टास्क, अबूजर ने लगा दी निमिष की गाड़ी में आग, पाक कनेक्शन की आशंका; अबूबकर की तलाश – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: bijnor:-bijnor-task-received-on-telegram-abuser-sets-nimish-s-car-on-fire-suspicion-of-pak-connection-2026-03-23

Bijnor:: मुख्य समाचार और अपडेट

Bijnor:: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

टेलीग्राम के जरिए टास्क देने वाले अबूबकर की तलाश में बिजनौर पुलिस कश्मीर तक पहुंच चुकी है। हालांकि इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपी जैद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के जांच अधिकारी बिजनौर पहुंचकर पूछताछ कर चुके हैं। बिजनौर पुलिस ने मेरठ से भी किरतपुर के एक किशोर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Bijnor:: घटना का पूरा विवरण

चार मार्च को किरतपुर में निमिष रस्तौगी की पिकअप गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर अबूजर ने आग लगा दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद पुलिस ने किरतपुर निवासी अबुजर राईन को 12 मार्च को दबोच लिया। अबुजर से पूछताछ में साफ हुआ कि मुंबई में रहने वाले मौसेरे भाई जैद के कहने पर उसने गाड़ी में आग लगाई। आग लगाने के बाद उसने जैद को उक्त फोटो और वीडियो भेज दिए।

अबूजर को हिंदू समुदाय के लोगों की संपत्ति या गाड़ी में आग लगाने का टास्क टेलीग्राम ग्रुप पर अबूबकर ने दिया था। जिसके बदले उसे रकम देने की पेशकश भी की गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई में रहने वाले जैद निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा किरतपुर को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार रविवार को एनआईए के दो जांच अधिकारी भी बिजनौर पहुंचे, जिन्होंने जैद से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली।

- Advertisement -

आगजनी के पाकिस्तानी कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस

Bijnor:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

जैद की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवाओं को जोड़कर रखा गया। इसी ग्रुप में अबूबकर नाम भी एक व्यक्ति जुड़ा हुआ था। जिसका मोबाइल नंबर पाकिस्तानी सीरीज का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वास्तव में वह पाकिस्तानी नंबर है या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अबूबकर कहां का रहने वाला है। शुरुआत में राजस्थान का होने की बात सामने आई, इसके बाद कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि उसकी तलाश में बिजनौर पुलिस की एक टीम कश्मीर भी पहुंची है।

धार्मिक भावनाएं भड़काने का मंसूबा पाले था संदिग्ध आतंकी

फिलहाल बिजनौर पुलिस अबूबकर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अबूबकर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था या नहीं, यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है। उधर यह जरूर साफ हो गया है कि आरोपियों का मकसद आगजनी या अन्य घटना को अंजाम देकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए दो समुदायों को बीच तनाव पैदा करना था।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.