SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Sitapur
Meta Description: Sitapur News: Sitapur News: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार, चाचा-भतीजे की मौत; मामा गंभीर घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bike-struck-by-speeding-pickup-in-sitapur-uncle-and-nephew-die-maternal-uncle-critically-injured-2026-03-14
Sitapur: मुख्य समाचार और अपडेट
Sitapur: यूपी के सीतापुर में शनिवार को बाइक सवार तीन लोग तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने चाचा-भतीजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किशोर के मामा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शादी का कार्ड देने बहन के घर आए थे ललित
हादसा बिसवां थाना क्षेत्र के ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास हुआ। सकरन के दुदगड़ गांव निवासी आदेश गिरि (15), अपने चाचा गुड्डू गिरि (30) और बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गौराभारी गांव निवासी मामा ललित गिरि (32) के साथ बाइक से जलालपुर भंडिया जा रहे थे। तभी ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने तीनों को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने आदेश और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे चाचा भतीजे हैं। वहीं, घायल ललित की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ललित आदेश का मामा है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली पिकअप की तलाश की जा रही है।
ललित शुक्रवार को अपने बहनोई वीरेंद्र गिरि के घर परिवार की शादी का एक कार्ड देने आए थे। शुक्रवार रात दुदगड़ में ही रुके थे। शनिवार को शादी के कुछ अन्य कार्ड बांटने आदेश व गुड्डू के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
