SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Delhi
Meta Description: Delhi News: Delhi Liquor Case: ‘कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई’, केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bjp-leaders-reaction-after-arvind-kejriwal-big-relief-in-delhi-liquor-policy-case-2026-02-27
Delhi: मुख्य समाचार और अपडेट
Delhi: The judgment in the Delhi excise case has come from a lower court. In the past, even the Delhi High Court and the Supreme Court of India have made strong and damning observations in related proceedings. Whether this judgment withstands scrutiny in higher courts remains to be… — Amit Malviya (@amitmalviya) February 27, 2026
भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले को अभी और न्यायिक जांच का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। यह एक तकनीकी मुद्दा है। सीबीआई इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। पार्टी फैसले का विस्तार से अध्ययन करने के बाद एक सुनियोजित जवाब देगी। हमें यह सोचना चाहिए कि अगर आरोप निराधार थे, तो फिर आरोप कैसे लगाए गए?वहीं भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट में कहा,’दिल्ली उत्पाद शुल्क मामले में फैसला निचली अदालत ने सुनाया है। अतीत में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी संबंधित मामलों में कड़े और निंदनीय बयान दिए हैं। यह देखना बाकी है कि उच्च न्यायालयों में यह फैसला कितना खरा उतरता है। कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।’मालवीय ने आगे कहा, ‘अगर अरविंद केजरीवाल इतने ईमानदार थे, तो अनियमितताएं सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने नीति को वापस क्यों लिया और उसमें बदलाव क्यों किया? कई फोन और सिम कार्ड क्यों नष्ट किए गए? कमीशन 6 फीसदी से बढ़ाकर 12% करते हुए विक्रेताओं की संख्या में इतनी भारी कमी क्यों की गई? ये फैसले गंभीर और जायज सवाल खड़े करते हैं। रिश्वतखोरी कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं है; ये मुद्दे अदालतों और जनता के सामने हैं।’भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने केजरीवाल को बरी किए जाने पर कहा कि सभी जानते हैं कि ये दोनों (अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया) इस घोटाले के जनक थे। दिल्ली की जनता अच्छे से जानती है कि एक्साइज घोटाले के जनक अरविंद केजरीवाल थे। जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनकी भी गवाही होगी। सभी जानते हैं कि ये लोग इस घोटाले के मास्टर माइंड थे।’राजद नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, ‘लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिरोध के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक प्रतिरोध का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुका है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, “अब कितने लोग माफी मांगेंगें? मांगेंगे या नहीं मागेंगे? जब प्रतिशोध किसी केस को प्रेरित करता है तो उसका हश्र यही होता है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे नेतृत्व समेत जितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं सबका यही हश्र होगा।’
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
