SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: BJP Social
Meta Description: BJP Social News: BJP Social Media Row: विवादित वीडियो पोस्ट पर राजनीति तेज, असम भाजपा के सोशल मीडिया सह-संयोजक को हटाया गया – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bjp social-assam-bjp-social-media-row-politics-intensifies-over-controversial-video-post-social-media-co-convenor-removed-2026-02-12
BJP Social: मुख्य समाचार और अपडेट
BJP Social: इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे। इन दो लोगों में से एक ने टोपी पहनी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। वीडियो के साथ “पॉइंट-ब्लैंक शॉट” लिखा हुआ था। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया था। इसे शनिवार शाम को राज्य भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया था। हालांकि विरोध के बाद इसे तुरंत हटा दिया गया।भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह वीडियो बिना किसी सही जांच और बिना अनुमति के अपलोड हुआ था। इसी वजह से सोशल मीडिया टीम के सह-संयोजक रॉन विकास गौरव को उनके पद से हटाया गया है। नेता ने यह भी बताया कि पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डालने का अधिकार कुछ ही लोगों को मिला है। वे पार्टी के कार्यक्रम या नेताओं के भाषण तो खुद शेयर कर सकते हैं, लेकिन संवेदनशील विषयों के लिए उन्हें अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए सोशल मीडिया प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष या मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी लेना जरूरी है।फिलहाल रंजीब कुमार सरमा राज्य भाजपा की सोशल मीडिया टीम के प्रमुख हैं। गौरव को हटाने से पहले उनकी टीम में चार सह-संयोजक काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री सरमा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने इस वीडियो को लेकर केस दर्ज कर लिया है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में शिकायत की थी। इसके अलावा भाजपा के एक कार्यकर्ता ने भी अलग से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।इसके लेकर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के जरिए मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने की कोशिश की गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।मुख्यमंत्री सरमा ने इन आरोपों पर कहा कि अगर उनके खिलाफ केस है, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले, वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा मैं हमेशा अपनी बात पर कायम रहूंगा। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोधी हूं और हमेशा रहूंगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
