SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: कार सवारों ने की रोडवेज चालक व महिला परिचालक की पिटाई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: car-riders-beat-up-roadways-driver-and-female-conductor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168484-2026-02-17
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: हरदोई डिपो में कार्यरत महिला परिचालक सविता व चालक अजीज अहमद ने संयुक्तरूप से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे लोग हरदोई डिपो की बस संख्या यूपी 78एलएम 9769 का संचालन करते हैं। उनका मार्ग हरदोई, मैगलगंज होते हुए लखीमपुर है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे लखीमपुर डिपो से सवारियां लेकर हरदोई के लिए निकले।छाउछ चौराहे के पास एक कार सड़क पर खड़ी थी। रोडवेज चालक अजीज अहमद ने बताया कि करीब तीन से चार मिनट तक हाॅर्न देते रहे, लेकिन कार नहीं हटाई। वहां जाम लगने लगा तो साइड से बस निकलने का प्रयास किया। तभी बस का हिस्सा कार से छू गया और हल्का स्क्रैच पड़ गया। इसके बाद आरोपी कार से निकले और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। तहरीर में कार में चार से पांच लोग सवार होने व दो युवकों के शराब के नशे में होने का जिक्र किया गया है।पुलिस के सामने ही अभद्रता करते रहे आरोपीविवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अभद्रता करते रहे। उन्होंने पुलिस की एक नहीं सुनी। हालांकि, बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी हरकत में आए। बाद में दोनों पक्षों को एलआरपी चौकी लाया गया, जहां रोडवेज की महिला परिचालक व चालक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।काफी देर से खड़ी थी कार, लग रहा था जाम-दुकानदारों व राहगीरों ने बताया कि वह कार काफी देर से वहां पर खड़ी थी, इसकी वजह से बार-बार जाम भी लग रहा था। बाद में रोडवेज बस निकली तो स्क्रैच पड़ गए। इधर, विवाद के चलते बस करीब एक घंटा खड़ी रही, इससे सवारियां काफी परेशान दिखीं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
