Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, बरेली मंडल में छाया भक्ति का उल्लास

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, बरेली मंडल में छाया भक्ति का उल्लास: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Chaitra

Meta Description: Chaitra News: Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, बरेली मंडल में छाया भक्ति का उल्लास – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: chaitra-long-queues-of-devotees-form-at-temples-on-the-first-day-of-navratri-in-bareilly-2026-03-19

Chaitra: मुख्य समाचार और अपडेट

Chaitra: 1 of 7 बरेली के चौरासी घंटा मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार – फोटो : संवाद

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। बरेली में नवरात्र के पहले देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपनी बारी आने पर मंदिर में मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी तरह चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भक्तों ने घरों में घट स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की।

Chaitra: घटना का पूरा विवरण

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

2 of 7 नवदुर्गा मंदिर में उमड़े भक्त – फोटो : संवाद

- Advertisement -

पंडित डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर का पहला दिन है। इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में शक्ति साधना के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती पाठ, नौ दिनों का उपवास, मौन व्रत, ब्रह्मचर्य पालन और मंत्र का जाप किया जाता है। साधना में कलश स्थापना, देवी को भोग और रात के समय ध्यान-जाप विशेष फलदायी माने जाते हैं। कई साधक इस दौरान गायत्री के 24 हजार मंत्रों की साधना करते हैं।

Chaitra: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

3 of 7 पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा करते भक्त – फोटो : संवाद

पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़

पीलीभीत में नवरात्र के पहले दिन शहर, कस्बों और गांवों के माता मंदिरों में भक्तों की कतार लगी। विधि विधान से पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जय माता दी और माता के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से माता की आराधना की। फल, फूल और चुनरी चढ़ाई। निरंजन कुंज कॉलोनी के माता मंदिर, टनकपुर हाईवे के संतोषी माता मंदिर आदि पर भी श्रद्धालुओं की कतार लगी।

4 of 7 शाहजहांपुर के देवी मंदिर में भक्त – फोटो : संवाद

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना

शाहजहांपुर में नौ देवियों की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने सुबह शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना कर मां शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

5 of 7 महिलाओं ने गाए देवी भजन – फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से टाउन हाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित फूलमती मंदिर, मंडी स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, खिरनीबाग स्थित काली माता मंदिर, बिसरात स्थित काली माता मंदिर, पुवायां-निगोही रोड स्थित मां दुर्गा देवी आदि मंदिरों में मातारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का भोग लगाया। देवी मंदिरों में सुबह से भीड़ नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.