SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पार्किंग के संकट से जाम की गिरफ्त में शहरवासी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: city-residents-face-traffic-jams-due-to-parking-crunch-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167427-2026-02-04
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल आर्य समाज मंदिर से कचहरी रोड पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। इस मार्ग पर कई बड़े प्रतिष्ठान और बैंक स्थित हैं। फुटपाथों पर दुकानें सजी रहती हैं, जबकि कई मैकेनिक सड़क किनारे ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन फुटपाथ पर खड़े होने से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्कूलों की छुट्टी के समय हालात और बदतर हो जाते हैं।यही स्थिति बड़े चौराहे से राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग की भी है। यहां बैंक और बड़े प्रतिष्ठान जाम की बड़ी वजह बने हुए हैं। दुकानों के सामने खड़े वाहन न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि ग्राहकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी कभी-कभार ही दिखती है, जिससे नियम तोड़ने वालों के हौसले बुलंद हैं।धर्मशाला से नगर पालिका होते हुए गुरुगोविंद सिंह चौराहा तक का मार्ग भी जाम से बेहाल है। नगर पालिका के सामने और आसपास स्थित प्रतिष्ठानों के कारण सड़क किनारे वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इसी मार्ग पर रोडवेज बस अड्डा होने से बसों के ठहराव के दौरान जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।सौजन्या चौराहा से राजापुर चौराहे तक निजी अस्पतालों की भरमार है लेकिन अधिकांश के पास पार्किंग नहीं है। मजबूरी में तीमारदार अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करते हैं, जिससे मार्ग घंटों जाम में फंसा रहता है। वहीं नौरंगाबाद से सलेमपुर कोन मार्ग और संकटादेवी चौराहा से पलिया बस अड्डा तक भी अवैध पार्किंग ने यातायात व्यवस्था चौपट कर रखी है।यह व्यवस्था हो लागू तो सुधरे स्थितिमुख्य बाजारों में नो-पार्किंग जोन लागू किए जाएं।-मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था हो तो और बेहतर है।-ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही सक्रियता बढ़ाई जाए।प्रतिष्ठानों के सामने अवैध पार्किंग से जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-मशीन तिवारी, अधिवक्ताशहर में जिधर देखाे, उधर जाम लगा रहता है। स्कूल की छुट्टी के दौरान सबसे ज्यादा स्थिति बिगड़ती है। अवैध पार्किंग लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है।-प्रवेश गुप्ताशहर में पार्किंग के लिए जगह की समस्या है। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अगर ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस मामले में जिम्मेदारों से बात की जाएगी।-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
