Lakhimpur Kheri News: होली स्पेशल कलेक्शन से सजा शहर का फुटवियर बाजार

2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: होली स्पेशल कलेक्शन से सजा शहर का फुटवियर बाजार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: होली स्पेशल कलेक्शन से सजा शहर का फुटवियर बाजार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: citys-footwear-market-decorated-with-holi-special-collection-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-168901-2026-02-23

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: फुटवियर व्यापारी मो. रजा, सोनू, मतीन, विशाल गुप्ता और आरिफ का कहना है कि होली पर लोग नए कपड़ों के साथ नए जूते-चप्पल खरीदना पसंद करते हैं। खासकर युवाओं और बच्चों में स्पोर्ट्स शूज और ट्रेंडी फुटवियर की मांग अधिक है। महिलाओं के लिए रंग-बिरंगे सैंडल और डिजाइनर फुटवियर भी बाजार में उपलब्ध हैं।त्योहारी सीजन को देखते हुए खपरैल बाजार, मेन रोड, नगर पालिका रोड और थरवनगंज में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। शाम के समय बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी, जिससे कारोबार को गति मिलेगी। ग्राहकों का कहना है कि त्योहार पर नए सामान की खरीदारी से उत्साह बढ़ जाता है, इसलिए लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं।ब्रांडेड जूतों के साथ-साथ शहर में तैयार किए जा रहे लोकल जूतों की भी अच्छी मांग है। ये जूते 300 से 2000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। किफायती दर और टिकाऊ होने के कारण लेदर के जूते ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। गर्मी को देखते हुए बैली सैंडल की बिक्री भी बढ़ी है।होली पर नए कपड़ों के साथ नए जूते भी खरीदते हैं। स्पोर्ट्स जूते युवाओं की पहली पसंद हैं। ये हर कार्यक्रम में उपयोगी और आरामदायक होते हैं।-आयुष्मान शुक्ला, ग्राहकअपने शहर में बने लेदर के जूते किफायती दामों में मिल जाते हैं। कम कीमत और टिकाऊ होने के कारण युवा इन्हें प्राथमिकता देते हैं।-अर्पित गुप्ता, ग्राहक

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version