SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kerala
Meta Description: Kerala News: Kerala Story 2: ‘ऐसी चीजें बनाई जाएं जो खुशी और शांति को बढ़ावा दें’, फिल्म पर रोक के बाद बोलीं प्रियंका गांधी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: congress-mp-priyanka-gandhi-reacts-on-film-the-kerala-story-2-after-release-paused-2026-02-27
Kerala: मुख्य समाचार और अपडेट
Kerala: #WATCH | Kerala: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “I think people should be allowed to express themselves. In an atmosphere that is increasingly filled with anger and hatred towards each other, it is better to promote peace and do things which make people happy…If you… pic.twitter.com/JxjsSjaQsA — ANI (@ANI) February 27, 2026
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी तीन दिन के दौरे पर केरल आई हैं, जहां उन्होंने ‘द केरल स्टोरी 2-‘ की रिलीज पर कोर्ट के स्टे के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। अपने बयान में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को अपनी बात कहने की इजाजत होनी चाहिए। ऐसे माहौल में जो एक-दूसरे के प्रति गुस्से और नफरत से भरता जा रहा है। अगर आप वायनाड को लें तो ये लोग कितनी खूबसूरती से एक साथ रहते हैं, कैसे त्योहार मनाते हैं, कैसे एक-दूसरे की मदद करते हैं और सब कुछ।’उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यहां किस धर्म या जाति से हैं। यह केरल की स्वभाव है और मुझे लगता है कि यही इस जगह की खूबसूरती है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं करते और इसे क्यों नहीं दिखाते। क्यों न पूरा देश इस उदाहरण से सीखे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यहां चोरालमाला-मुंडक्कई भूस्खलन में सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद, सभी ने एक-दूसरे की मदद की और धर्म या जाति की परवाह किए बिना ऐसा करना जारी रखा है।बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए सोच-समझकर काम नहीं लिया। जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर यह आदेश दिया। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
