Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आपस में भिड़े कांग्रेसी, खूब चले लात-घूंसे

2 Min Read
Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आपस में भिड़े कांग्रेसी, खूब चले लात-घूंसे: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Priyanka

Meta Description: Priyanka News: Priyanka Gandhi Birthday: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आपस में भिड़े कांग्रेसी, खूब चले लात-घूंसे – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: congress-workers-clashed-on-priyanka-gandhi-birthday-in-bijnor-2026-01-13

Priyanka: मुख्य समाचार और अपडेट

Priyanka: Congress Workers clashed on Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन कार्यक्रम पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के दो पदाधिकारी आपस में ही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराते हुए दोनों को अलग किया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

दरअसल, सोमवार को बिजनौर में कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए जिलेभर के कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ देर के बाद ही झालू के रहने वाले अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम अकरम और नगर अध्यक्ष झालू मुकीम के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चले और कुछ देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।

इसी दौरान किसी कार्यकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गुटबाजी के चलते ही यह मारपीट हुई है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version