SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Delhi:
Meta Description: Delhi: News: Delhi: हिंदू युवक की हत्या के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने कार्रवाई का स्वागत किया – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: delhi:-delhi-bulldozers-action-on-homes-of-accused-of-killing-hindu-youth-bjp-virendra-sachdeva-welcomes-action-2026-03-08
Delhi:: मुख्य समाचार और अपडेट
Delhi:: होली के दिन उत्तम नगर में एक युवक तरुण की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चल गया है। अनधिकृत निर्माण को लेकर दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई के अनुसार हुये इस ध्वस्तीकरण में रविवार सुबह ही बुलडोजर इस कॉलोनी में पहुंच गए। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हुए इस ध्वस्तीकरण में अब तक मकान के कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है। आसपास के मकानों को किसी नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़े का उपयोग करते हुए मकान के कुछ हिस्से को तोड़ा। भाजपा ने इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे ऐसी हरकत करने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव की संस्कृति वाले भारत देश में इस तरह की सांप्रदायिक सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता जिसमें किसी एक समुदाय के लोग किसी दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान न कर सकें। उन्होंने अभियुक्त परिवार का अवैध रूप से निर्मित मकान तोड़े जाने का स्वागत किया।सचदेवा ने कहा कि अतिवादियों ने पहले भी इस तरह की सांप्रदायिक घटनाओं को अंजाम दिया था, लेकिन अब इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तरुण की हत्या के आरोपियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर धर्म समुदाय के लोग आपसी भाई चारे को बनाए रखते हुए रहते आए हैं और दिल्ली को अपनी इस संस्कृति पर गर्व रहा है। इस संस्कृति को चोट पहुंचाने की किसी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता।आरोप है कि होली के दिन 4 मार्च को होली खेलने के दौरान एक बच्ची के हाथों रंग का गुब्बारा दूसरे समुदाय की एक महिला पर पड़ जाने से विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक साजिश रचकर तरुण को बुलाकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
