Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

2 Min Read
Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगों ने प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: disabled-people-accuse-the-administration-of-breaking-promises-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167967-2026-02-10

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: मंगलवार को भारतीय दिव्यांग यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में अशोक चौराहे के पास स्थित इंदिरा पार्क में धरना देकर दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तत्कालीन उपजिलाधिकारी, विधायक और चेयरमैन को ज्ञापन दिया गया था। उस समय एक माह के भीतर सभी मांगें पूरी कराने का आश्वासन भी दिया गया था।ज्ञापन में बताया गया कि दिव्यांगों के अंत्योदय राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भूमिहीन दिव्यांगजनों को भूमि पट्टा, सरकारी अस्पतालों में अलग काउंटर और चिकित्सक की तैनाती, मुद्रा योजना का लाभ सहित अन्य मांगें अब तक पूरी नहीं की गई हैं। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।दिव्यांग यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो वे मजबूरन अलीगंज रोड स्थित उल्ल नदी में जल समाधि लेने का कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस मौके पर मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, विजयपाल, राजेश मौर्य, तिलकराम वर्मा, बबलू, नारायण सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version