SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: एमएसटी में दोहरी व्यवस्था… गोला में कार्ड, लखीमपुर में अभी कागज – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: dual-system-in-mst-card-in-gola-paper-in-lakhimpur-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-821887-2026-02-08
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: गोला डिपो में ऑनलाइन एमएसटी के लिए शासन की ओर से स्मार्ट कार्ड, पॉश मशीन, प्रिंटर, कंप्यूटर समेत सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। यहां कई माह पहले ही स्मार्ट कार्ड एमएसटी की सुविधा शुरू हो गई थी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।गोला डिपो में एमएसटी बनवाते ही मौके पर स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाता है, जिसे प्रत्येक माह रिचार्ज कराया जाता है। यात्रियों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज होता है और भुगतान की भी डिजिटल व्यवस्था है। इसके विपरीत लखीमपुर डिपो में अब भी पुरानी प्रक्रिया लागू है, जिसमें हर बार फोटो और दस्तावेज जमा कर कागजी एमएसटी जारी की जाती है।लखीमपुर डिपो को अब तक स्मार्ट कार्ड, प्रिंटर और पॉश मशीन जैसे जरूरी उपकरण शासन स्तर से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दोनों डिपो से कुल 285 से अधिक एमएसटी यात्री जुड़े हैं, जिनमें गोला डिपो के 140 से अधिक यात्रियों को स्मार्ट कार्ड मिल चुका है।लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि जैसे ही प्रिंटर और अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे, ऑनलाइन एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
