Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई में ढील से बाजार में चीनी मांझे की पकड़ रही मजबूत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई में ढील से बाजार में चीनी मांझे की पकड़ रही मजबूत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई में ढील से बाजार में चीनी मांझे की पकड़ रही मजबूत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: due-to-relaxation-in-action-sugar-manjhas-hold-in-the-market-is-getting-stronger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-166028-2026-01-15

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: बीते कुछ समय पहले शाहजहांपुर में प्रतिबंधित चीनी मांझा से एक युवक की मौत हो गई। इसको लेकर जिले में बृहस्पतिवार को पड़ताल की गई तो पतंग विक्रेताओं ने बताया कि वह पिछले साल शाहजहांपुर में ही प्रतिबंधित मांझा से हुई सिपाही की मौत की बाद से यह मांझा नहीं बेच रहे हैं। शहर में पतंग विक्रेताओं की करीब एक दर्जन बड़ी दुकानें हैं। इसमें शहर की बक्सा मार्केट, कचहरी रोड व इमली चौराहा सहित अन्य जगह पर बड़े दुकानदार हैं। शाहजहांपुर में प्रतिबंधित मांझा में फंसकर बाइक सवार रवि शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी।शहर की कई दुकानों पर भले ही चीनी मांझा प्रतिबंध होने के स्टीकर लगे दिखे, लेकिन हकीकत में चोरी-छिपे इसकी बिक्री होती रही। शहर में कुछ दुकानदारों में कार्रवाई का डर जरूर नजर आया, जबकि कस्बों और गांवों में बिना किसी भय के चीनी मांझा बेचा गया। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से दुकानदारों के हौसले बढ़े हुए दिखे।गौरतलब है कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक होता है। इससे पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। कई मामलों में बाइक से गुजरते समय मांझा गर्दन में फंसने से गंभीर चोटें आई हैं। इन्हीं हादसों को देखते हुए प्रशासन ने चीनी मांझा पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन मकर संक्रांति पर यह रोक कागजों तक ही सीमित नजर आई।ये लोग हुए घायलमैं बाइक से जा रहा था, तभी अचानक गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। पलभर में सांस रुकने जैसी हालत हो गई और मैं सड़क पर गिरते-गिरते बचा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की। चीनी मांझा बहुत खतरनाक है, इस पर पूरी तरह सख्ती होनी चाहिए।- निर्देश शुक्ला, बाबू राम सर्राफ नगररास्ते में अचानक मांझा गर्दन में उलझ गया, जिससे गहरी चोट आई। दर्द के साथ डर भी लग गया था। प्रशासन ने इसे बैन किया है, फिर भी चोरी-छिपे बिक रहा है। ऐसे मांझे से जान भी जा सकती है, इसकी बिक्री पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।- गफ्फार अली, हिदायतनगरवर्जनसमय-समय पर अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की जाती है। अभी तक कहीं से भी चीनी मांझा नहीं बरामद हुआ है। अभियान फिर से चलाया जाएगा।संकल्प शर्मा, एसपी

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.