Budaun News: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

2 Min Read
Budaun News: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Budaun

Meta Description: Budaun News: Budaun News: आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत नाजुक – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: elderly-man-guarding-mango-orchard-attacked-with-sharp-weapon-in-budaun-2026-03-25

Budaun: मुख्य समाचार और अपडेट

Budaun: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के सखानू गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे बुजुर्ग (70 वर्ष) पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, सखानू गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी शाने रजा पिछले दो वर्षों से गांव के ही आमिर नाम के व्यक्ति के आम का बाग पेशगी पर लेकर उसकी देखरेख कर रहे थे। बुधवार सुबह जब परिजन उनके लिए भोजन लेकर बाग पहुंचे, तो वह चारपाई पर खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। उनकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि शाने रजा अविवाहित हैं और आम के बाग की फसल से ही अपना जीवन यापन करते थे। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य किसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को आनन-फानन एक निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version