...

Farrukhabad: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Farrukhabad: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Farrukhabad:

Meta Description: Farrukhabad: News: Farrukhabad: कार व डीसीएम की भिड़ंत में ठेकेदार के पुत्र सहित तीन की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: farrukhabad:-farrukhabad-three-people-including-contractor-s-son-died-in-collision-between-a-car-and-a-dcm-2026-02-15

Farrukhabad:: मुख्य समाचार और अपडेट

Farrukhabad:: रविवार को वह बेटे मोहित कुमार कुदेशिया (34) के साथ कार से वहां गए थे। मोहित के पास ब्रांडेड पानी की एजेंसी भी है। इसके अलावा मोहित पैक्सफेड में संविदा पर अवर अभियंता भी थे। सरैया में काम बंद होने के बाद रात करीब आठ बजे सभी वापस घर जा रहे थे। मोहित कार चला रहे थे। उसमें शशि कुमार, हाथीखाना निवासी ध्रुव कुमार (25) व तलैयालेन निवासी अज्ञात (38) व मोहल्ला जाफरी निवासी अजय राठौर उर्फ टीटू (35) सवार थे। इस दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर स्थित शारदा कोल्ड स्टोरेज के पास सेंट्रल जेल की ओर से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई।इससे कार व डीसीएम सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां मोहित, टीटू व जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र शाक्य (40) के 12 वर्षीय बेटे विराट को मृत घोषित कर दिया गया। देवेंद्र, उसके बेटे सिद्धार्थ, कार सवार शशि कुमार, ध्रुव कुमार व अज्ञात को भर्ती कर लिया गया। वहां हालत चिंताजनक होने पर सिद्धार्थ, ध्रुव व अज्ञात को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर शशि के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि डीसीएम व कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो हुई है। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में हो रहा है।डीसीएम में लदे थे कॉपर के रोल गांव जैतपुर निवासी चालक देवेंद्र शाक्य कहीं से डीसीएम में कापर के रोल लादकर लाया था। वह बच्चों को डीसीएम में बैठाकर उसमें डीजल भरवाने के लिए गांव पपियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। वहां से वह डीजल वापस घर जा रहा था। इस दौरान डीसीएम पर लदे कॉपर का एक रोल खुलकर बाहर निकल गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम पर लदे दो अन्य रोल भी नीचे गिर गए। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों व कॉपर के रोल को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।राजेपुर के चाचूपुर के पास ट्रैक्टर टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से घायल हुए चार लोग लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी व डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। तभी इटावा-बरेली हाईवे पर भाऊपुर के पास डीसीएम व कार की भिड़ंत में घायल व मरे आठ लोग पहुंच गए। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.