SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में पहली बार ‘बांसुरी’ पुस्तक से सीखेंगे कला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: for-the-first-time-in-council-schools-art-will-be-learnt-from-the-book-bansuri-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172019-2026-04-05
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: जिले में 3106 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नए सत्र के साथ ही किताबों का वितरण शुरू कर दिया गया है।बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक कला की पढ़ाई बिना किताब के कराई जाती थी, जिससे दिक्कतें आती थीं। इस बार से ‘बांसुरी’ पुस्तक के माध्यम से बच्चों को कला की विधिवत शिक्षा दी जाएगी। कला शिक्षण के लिए न्यूनतम 100 घंटे का सत्र तय किया गया है, जिसमें दृश्य कला, संगीत, नृत्य और अंग संचालन के चारों घटक शामिल हैं।कक्षा तीन की पुस्तक में 20 पाठ शामिल हैं। हर अध्याय में क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे स्कैन कर अतिरिक्त सामग्री देखी जा सकती है। शिक्षण के दौरान बच्चों से कलाकृतियां बनवाकर उनका प्रदर्शन स्कूल परिसर या अन्य स्थानों पर कराया जाएगा। कला शिक्षक को सप्ताह में चार कक्षाएं और शनिवार को एक अतिरिक्त कक्षा दी गई है। छात्रों के मूल्यांकन के लिए ए, बी, सी, डी और ई श्रेणियां तय की गई हैं, जिनका अर्थ क्रमशः उत्कृष्ट, कुशल, होनहार, विकासशील और आरंभिक है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
