SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Budaun
Meta Description: Budaun News: Budaun News: सैलून संचालक को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना वारदात का कारण – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: four-accused-arrested-for-shooting-salon-owner-in-budaun-2026-03-22
Budaun: मुख्य समाचार और अपडेट
Budaun: गौरतलब है कि 16 मार्च 2026 को गांव ईखखेड़ा स्थित हेयर सैलून में घुसकर बदमाशों ने समीर नाम के युवक को गोली मारी थी। इससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर घटना की जांच शुरू की। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।एसपी ग्रामीण के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि घायल समीर के आरोपी मनवीर की पत्नी से विवाह से पूर्व संबंध थे। शादी के बाद भी समीर द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था और उससे संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में महिला ने अपने पति से शिकायत की थी। बताया गया कि मनवीर ने पहले समीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल व अन्य साथियों राकेश और आशीष के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
