SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन के चार फेरे तय – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: four-trips-of-kishanganj-lalkuan-holi-special-train-fixed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-169113-2026-02-26
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल पांच मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह अलुआबारी रोड, ठाकुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, ललितग्राम, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, मैलानी और भोजीपुरा होते हुए शुक्रवार को दोपहर 3:40 बजे लालकुआं पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से रात 8:40 बजे चलेगी और शनिवार तड़के 2 बजे किशनगंज पहुंचेगी।इस होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखीमपुर और पीलीभीत जैसे जिला मुख्यालय स्टेशनों पर नहीं रखा गया है। पीलीभीत जंक्शन होने के बावजूद यहां स्टॉपेज नहीं दिया गया। लखीमपुर के उपनगर गोला और पीलीभीत के पूरनपुर में भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। गोला निवासी रेल फैन अंकुर दीक्षित ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर और गोला में ठहराव के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दोनों स्थानों पर स्टॉपेज दिया जाएगा।होली का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से संचालित होगी। ऐसे में त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों को इस ट्रेन का लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि वापसी के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

