Lakhimpur Kheri News: स्टॉक पूरा, वितरण व्यवस्था अधूरी… उपभोक्ता परेशान

3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: स्टॉक पूरा, वितरण व्यवस्था अधूरी... उपभोक्ता परेशान: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: स्टॉक पूरा, वितरण व्यवस्था अधूरी… उपभोक्ता परेशान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: full-stock-incomplete-distribution-system-consumers-upset-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170707-2026-03-19

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: जिले की 83 गैस एजेंसियों से करीब आठ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। रोजाना 10 से 12 हजार सिलिंडरों के वितरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। गैस खत्म होने पर लोगों को कामधंधा छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।जमीनी स्तर पर कई खामियां सामने आ रही हैं। मोबाइल नंबर बंद या बदल जाने से बुकिंग और डिलीवरी में दिक्कत हो रही है। होम डिलीवरी समय पर न पहुंचने से उपभोक्ताओं को खुद एजेंसी आना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ता अफवाहों के चलते जरूरत से अधिक सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, जिससे दबाव और बढ़ रहा है।-जिम्मेदार बोले-72 घंटे में होम डिलीवरी करा रहेजिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लगातार आपूर्ति हो रही है। मंगलवार को 13,621 सिलिंडरों की बुकिंग के सापेक्ष 13,223 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए। वर्तमान में 21,719 सिलिंडर स्टॉक में हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और ऑनलाइन बुकिंग करें। 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की जा रही है।-काॅमर्शियल को लेकर आदेश नहींकाॅमर्शियल सिलिंडरों पर रोक से होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य कारोबारियों के सामने संकट बना हुआ है। रोक हटने की चर्चा है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खपत की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और आदेश मिलने के बाद ही आपूर्ति शुरू होगी। जिले में 1642 काॅमर्शियल सिलिंडर पंजीकृत हैं।घर में सिलिंडर खत्म हो गया है। ऐसे में भोजन बनाने का संकट है। काम छोड़कर सिलिंडर लेने के लिए आना पड़ा। कई दिन पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन होम डिलेवरी नहीं मिली।-विकास वर्मा, देवकली रोडमंगलवार को सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगा था, लेकिन नंबर काफी पीछे होने से वापस जाना पड़ा। बुधवार को सुबह ही आकर लाइन में लग गया, ताकि नंबर पहले आ जाए।-यश कुमार, सुभाषनगर

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version