Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किराना व्यापारी की मौत

3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किराना व्यापारी की मौत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से किराना व्यापारी की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: grocer-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167923-2026-02-10

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: गांव लल्हौवा निवासी वेदनाथ के 32 वर्षीय पुत्र मनीष गांव में ही घर के सामने किराना की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार, मनीष सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से दुकान का सामान लेने मितौली गए थे। मृतक के भाई शैलेंद्र कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि वह अपने घर से मितौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नहर पटरी के दाहिने मार्ग पर लगभग 200 मीटर अंदर एक व्यक्ति सड़क पर सीधा लेटा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर वह उसका भाई मनीष निकला।मनीष के जबड़े के नीचे गोली लगी थी और उसके हाथ में तमंचा फंसा हुआ था। कुछ दूरी पर गांव की ओर एक पेड़ के सहारे उसकी बाइक खड़ी मिली। यह देखकर उसने तुरंत अपने पिता वेदनाथ को सूचना दी। परिजनों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के दाहिने हाथ में फंसा एक अवैध तमंचा बरामद किया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर संशय बना हुआ है।मौके पर पहुंचे सीओ मितौली यादवेंद्र यादव और कोतवाल महेश पाठक ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और साक्ष्य जुटाए गए। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या अथवा हत्या, दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता वेदनाथ ने तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या की आशंका जताई है।तीन वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था मामलाबताया गया कि गांव की एक महिला ने एक अप्रैल 2023 को मृतक मनीष और उसके भाइयों मोनू व सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि दुकान की उधारी न दे पाने के कारण मनीष और उसके भाइयों ने उसके पति के साथ मारपीट कर अपमानित किया था। इससे आहत होकर उसके पति रामलखन ने आत्महत्या कर ली थी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version