Hathras Accident: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, साथी घायल

2 Min Read
Hathras Accident: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, साथी घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Hathras

Meta Description: Hathras News: Hathras Accident: बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, साथी घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: hathras-bike-and-tractor-trolley-collide-2026-03-27

Hathras: मुख्य समाचार और अपडेट

Hathras: सादाबाद-मथुरा मार्ग पर 27 मार्च की दोपहर को गांव टीकैत के निकट एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी आठवीं कक्षा के छात्र 16 वर्षीय शिवम शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में शिवम का साथी 16 वर्षीय सूरज गुप्ता निवासी सलेमपुर रोड सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि यह दोनों किसी दावत में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी और बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, जिसके बाद उक्त दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज गुप्ता का उपचार जारी है। इधर, मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version