SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Hathras
Meta Description: Hathras News: Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक में लगी आग, निकाह के तीन दिन बाद युवक की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: hathras-three-days-after-marriage-a-young-man-died-in-an-accident-2026-02-19
Hathras: मुख्य समाचार और अपडेट
Hathras: हाथरस के हतीसा पुल पर 19 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
मुरसान के गांव कोरना निवासी वकील पुत्र अली मोहम्मद का 16 फरवरी को आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी आसमीन बेगम के साथ निकाह हुआ था। 17 फरवरी को पत्नी विदा होकर मायके गई थी। वकील शहर के एक बाइक शोरूम में मैकेनिक है। 19 फरवरी को वह काम पर आए थे। रात को वह अपनी नई बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का ही गौरव (18) पुत्र दिनेश भी था।हतीसा पुल के निकट आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इधर, ट्रैक्टर बाइक को काफी दूर तक खींचता ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई। चालक मौके से भाग गया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वकील के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर, सिर की चोट के कारण गौरव की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे आनन-फानन आगरा रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शव को देख वकील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

