SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Health:
Meta Description: Health: News: Health: रोजाना 10 हजार कदम, 7 से 8 घंटे की नींद, अपनाया ये फॉर्मूला तो आसपास भी नहीं भटकेंगी ये छह बीमारियां – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: health:-walk-10-000-steps-and-cut-500-calories-simple-formula-to-avoid-major-diseases-2026-04-07
Health:: मुख्य समाचार और अपडेट
Health:: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
रोजाना 10 हजार कदम, 7-8 घंटे नींद और भोजन में 500 कैलोरी कम। इसे अपनाने से लोग मोटापा, हृदय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ बताते हैं कि करीब 18 फीसदी में दो से अधिक बीमारियां मिल रही हैं।
Health:: घटना का पूरा विवरण
मेडिसिन विभाग के डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि ये सभी बीमारियां खराब आदतों से बन रही हैं। इसमें 10-11 फीसदी को मधुमेह, 3-5 फीसदी में उच्च रक्तचाप, दो में हृदय रोग और बाकी को फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल समेत अन्य परेशानी मिल रही हैं। चिंता की बात ये है कि इसमें 20-25 साल के युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर लोग रोजाना 10 हजार कदम, भोजन में 500 कैलोरी कम कर लें और 7-8 घंटे नींद लें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
80 फीसदी लोगाें में कैलोरी का संतुलन बिगड़ा
एसएन मेडिकल कॉलेज की डायटीशियन मिनी शर्मा ने बताया कि कार्य के हिसाब से लोगों को कैलोरी तय है। इसमें 60 किलो वजनी अल्प कार्य करता है तो उसके लिए 2400 कैलोरी, सामान्य कार्य करने वालों के लिए 2800 कैलोरी और अत्यधिक शारीरिक परिश्रम करने वालों को 3800 कैलोरी का भोजन करना चाहिए। 70-80 फीसदी लोगों में कैलोरी का औसत गड़बड़ मिला है। ऐसे लोग कैलोरी को संतुलित करने से बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
तीन से पांच गुना तक शरीर में पहुंचा रहा नमक-तेल
एसएन के हृदय रोग विभाग के डॉ. सौरभ नागर ने बताया कि महीने में औसतन करीब 200 की एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी कर रहे हैं। इनमें 25-30 की उम्र के भी मरीज हैं। पूछताछ में मरीज नमक, तेल और चीनी की मात्रा तीन से पांच गुना तक मिल रही है। औसतन 24 घंटे 2 से ढाई ग्राम नमक, 2-3 ग्राम चीनी और 50 एमएल तेल ही शरीर में किसी भी रूप में पहुंचना चाहिए।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

