...

Aligarh Weather: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, शहर में जलभराव, गांव में फसल बर्बाद

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Aligarh Weather: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, शहर में जलभराव, गांव में फसल बर्बाद: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Aligarh

Meta Description: Aligarh News: Aligarh Weather: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, शहर में जलभराव, गांव में फसल बर्बाद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: heavy-rain-with-strong-winds-in-aligarh-2026-04-07

Aligarh: मुख्य समाचार और अपडेट

Aligarh: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अलीगढ़ में दोपहर तक काले बादल घिर आए। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। भारी बारिश से जहां एक ओर शहर में जलभराव देखने को मिला तो दूसरी ओर गांव में अपनी फसल की बर्बादी को देखकर किसान की आंखों में आंसू आ गए।

अलीगढ़ में 7 अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन साथ ही कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी। तेज झोंकों के कारण सड़कों पर धूल उड़ने लगी और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं।बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली। हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। अलीगढ़ के देहाती क्षेत्रों में भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। जो फसल खेत में पड़ी थी, वह पानी में भीग कर बर्बाद हो गई। अपनी बर्बाद होती फसल को देखकर किसानों के आंसू तक निकल आए। हाल ही में चार से पांच बार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई।मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़-हाथरस सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अप्रैल शाम से आंधी-तूफान और बारिश के साथ कई जगह ओले पड़ सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है। आठ अप्रैल को इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है।7 अप्रैल को अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार जताए गए। वहीं अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई। वहीं अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन/वज्रपात की भी आशंका जताई गई।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.