SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: महंगाई पर लगे लगाम, सरकार रसोई का रखे ख्याल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: inflation-should-be-controlled-the-government-should-take-care-of-the-kitchen-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-166777-2026-01-25
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी। एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से सबसे ज्यादा उम्मीदें गृहिणियों को हैं, क्योंकि घर और रसोई का पूरा दारोमदार उन्हीं पर होता है। उनकी मांग है कि महंगाई पर लगाम लगाकर सरकार उनकी रसोई का बजट में खास ख्याल रखे, क्योंकि मौजूदा समय में मध्यम वर्ग को सीमित आय में गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है।रसोई गैस, आटा, दाल, तेल, सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, स्कूल फीस, किताबें और अन्य शैक्षिक खर्च भी परिवार की आमदनी पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस बार के बजट में महंगाई पर नियंत्रण के साथ रसोई से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं के अलावा शिक्षा और घरेलू जरूरतों पर विशेष राहत देगी, जिससे आम परिवारों को कुछ सुकून मिल सकेगा।बजट में सरकार से उम्मीद है कि रसोई गैस, खाद्य तेल, राशन और दालों की कीमतों पर विशेष छूट दी जाएगी, ताकि रोजमर्रा का खर्च कम हो सके।-मेराज फातमा, गृहिणीबच्चों की शिक्षा पर टैक्स में राहत और शुल्क में नियंत्रण जरूरी है। उम्मीद है कि कपड़े और घरेलू जरूरत की वस्तुओं पर जीएसटी कम होगी।-अर्चना सिंह, गृहिणी व समाजसेवीबच्चों की पढ़ाई, घर का रखरखाव ऊपर से किराने और घी तेल की महंगाई, हम मध्यम वर्गीय परिवारों की एक बड़ी समस्या है।-नमिता गुप्ता, गृहिणीकेंद्रीय बजट से हम सभी गृहिणियों को आशाएं हैं कि सरकार घर परिवार में उपयोग होने वाली जरूरतों रसोई गैस, गल्ला, तिलहन तथा वस्त्रों पर विशेष छूट देगी।-अर्चना गुप्ता, गृहिणी व सेवानिवृत्त प्रवक्ता
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
