SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kanpur
Meta Description: Kanpur News: Kanpur Dehat: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बीएसएफ जवान की मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: kanpur-dehat-bsf-jawan-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-2026-02-24
Kanpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Kanpur: कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के पास सिंखमापुर मोड़ पर मंगलवार रात नौ बजे के करीब स्कूटी सवार बीएसएफ जवान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां आने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जालौन जिले के थाना कदौरा क्षेत्र के नगवां निवासी राजेश यादव (45) पुत्र श्यामबाबू बीएसएफ में जवान थे। वह मंगलवार रात को स्कूटी से पुखरायां के सुखाई तालाब के पास रहने वाली बहन अनीता के घर आ रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के पास सिखमापुर मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी स्कूटी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हेलमेट भी टूट कर दूर जा गिरा। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष सतीश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।पुलिस ने घायल को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर जवान को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर डाॅ. निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी उमा,भाई रूपेंद्र, बहन अनीता, रोते बिलखते हुए पहुंचे। छोटे भाई रूपेंद्र ने बताया कि बड़े भाई राजेश उधमपुर में 182 बटालियन में तैनात थे। तीन दिन पहले छुट्टी पर आए थे।थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक आई कार्ड मिला है, इससे उसकी पहचान बीएसएफ जवान के रूप में हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

