SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kanpur:
Meta Description: Kanpur: News: Kanpur: सरकारी नौकरी का झांसा दे फर्जी इंटरव्यू कराने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: kanpur:-kanpur-fake-inspector-arrested-for-conducting-fake-interviews-under-the-pretense-of-promising-government-jobs-2026-02-18
Kanpur:: मुख्य समाचार और अपडेट
Kanpur:: डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ दिनों से अनवरगंज क्षेत्र में एक दरोगा के बारे में सूचना आ रही थी। वह स्वयं की जान पहचान इनकम टैक्स, सीबीआई और पुलिस विभाग में होने बात कह रहा था। उसने कुछ युवकों से रुपये लेकर नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया था। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक दुबे, एसएसआई इकबाल हैदर नकवी ने उन्नाव के संजय कुमार सिंह को कालपी रोड से गिरफ्तार किया। उसकी आई-10 कार में लखनऊ के संयुक्त आयुक्त आयकर की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी जबकि वह खुद पुलिस की वर्दी पहने हुए था। उसके कमर में होलस्टर और नकली पिस्टल व आठ कारतूस मिले। काफी संख्या में नकली आईकार्ड भी बरामद हुए।आरोपी संजय कुमार सिंह ने उन्नाव के बर्खास्त दरोगा दुर्गेश कुमार सविता और विजय सिंह चौहान का नाम लिया। उसने बताया कि उन्नाव, लखनऊ, कानपुर में नौकरी लगाने के नाम पर कुछ युवकों से रुपये लिए गए हैं। आरोपियों की सेटिंग पुलिस विभाग में भी थी। कई जानकार थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हैं। आरोपी ने पूछताछ में जानकरी दी है कि वह लोग थाने और चौकियों में ट्रांसफर पोस्टिंग का कार्य भी कराते थे।एसएसआई इकबाल हैदर नकवी ने बताया कि आरोपियों के साथ अन्य लोग भी हो सकते हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी सरकारी कॉलेज और होटलों के कमरों को किराये पर लेकर वहां इंटरव्यू और ऑनलाइन परीक्षाएं कराते थे। परीक्षा की गंभीरता को दिखाने के लिए कई बार फर्जी फ्लाइंग स्क्वॉड और नकली मजिस्ट्रेट को भी बुलाया जाता था।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

