SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Kanpur:
Meta Description: Kanpur: News: Kanpur: पहली बार नौबस्ता तक पहुंची मेट्रो, अप्रैल में पूरा होगा सफर का सपना – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: kanpur:-kanpur-metro-reaches-naubasta-for-the-first-time-dream-of-complete-journey-to-be-fulfilled-in-april-2026-02-04
Kanpur:: मुख्य समाचार और अपडेट
Kanpur:: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
मेट्रो की सेवा अभी आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक संचालित हो रही है। अब इसे जल्द ही नौबस्ता तक बढ़ाया जाएगा। इस सेक्शन में दो भूमिगत स्टेशन (झकरकटी और ट्रांसपोर्टनगर) और पांच एलिवेटेड स्टेशन (बारादेवी, किदवईनगर, बसंत विहार, बौद्धनगर, नौबस्ता) शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। टेस्ट रन के दौरान मेट्रो ट्रेन को मैनुअल मोड में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। इस दौरान सभी स्टेशनों, नौबस्ता हाईवे के ऊपर ट्रैक पर ट्रेन रोककर जायजा लिया गया। इस दौरान ट्रैक, विद्युत आपूर्ति, थर्ड रेल और सिग्नलिंग सिस्टम की जांच की गई।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहली बार बुधवार को कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन से नौबस्ता एलिवेटेड स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। मेट्रो के एमडी सहित अन्य अधिकारियों ने पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से इस रूट की अप लाइन पर ट्रेन चलवाकर टेस्ट रन किया, इसे पूरी तरह सफल बताया गया। अप्रैल में नौबस्ता तक मेट्रो से सफर का सपना पूरा हो सकता है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

