SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: वन विभाग पर भड़के विधायक रोमी साहनी, कहा- तेंदुआ पकड़ने वालों पर मुकदमा नहीं होने दूंगा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: lakhimpur-mla-romi-says-i-will-not-allow-any-case-to-be-filed-against-the-villagers-who-captured-the-leopard-2026-03-26
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के ग्राम बेलाकलां में तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामीणों पर वन विभाग द्वारा एफआईआर कराने की तैयारी पर भाजपा विधायक रोमी साहनी भड़क गए। उन्होंने बेलाकलां गांव पहुंचकर ग्रामीणों से कहा कि वे न घबराएं। मुकदमा नहीं होने देंगे चाहे उनको जान भी देनी पड़ जाए। ग्रामीणों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल एफआईआर की सुगबुगाहट से क्षेत्रीय राजनीति में उबाल ला दिया है।
दरअसल मंगलवार को 24 मार्च को बेलाकलां गांव में एक तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया था, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। उस वक्त ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाठी-डंडों के सहारे तेंदुए की घेराबंदी की और उसे पकड़कर बांध दिया था। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई थी। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए मुआवजे की मांग को लेकर तेंदुए को सौंपने से मना कर दिया था।बाद में वन विभाग की ओर से घायलों को तत्काल दस दस हजार रुपये की मदद देने पर तेंदुए को टीम के हवाले किया गया। इसके बाद खबर फैली कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने वाले ग्रामीणों को चिह्नित कर एफआईआर की तैयारी कर रहा है तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। यह खबर विधायक रोमी साहनी तक पहुंची तो वह बृहस्पतिवार को सीधे बेलाकलां गांव पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बैठकर विधायक ने उन्हें ढाढ़स बंधाया और साफ लहजे में कहा कि मुझे आप लोगों ने विधायक बनाया है। मैं अपना सब कुछ आपके हवाले कर दूंगा लेकिन आप लोगों पर मुकदमा नहीं होने दूंगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)
