Lakhimpur Kheri: अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बहन की मौत, भाई घायल

2 Min Read
Lakhimpur Kheri: अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बहन की मौत, भाई घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय बहन की मौत, भाई घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: lakhimpur-seven-year-old-sister-dies-brother-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-2026-01-14

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में महादेव कफारा पुल के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कफारा की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सात वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेहननपुरवा, धौरहरा निवासी जकी (22) पुत्र जमाल अहमद अपनी सात वर्षीय बहन अलसफा पुत्री जमाल अहमद के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह कफारा गांव के बाहर महादेव कफारा पुल के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अलसफा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जकी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी धौरहरा भिजवाया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Exit mobile version